अपराध

पारा में पुरानी रंजिश को लेकर व्यक्ति पर चलाई गोली

लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने वालों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार भारत भूषण उर्फ बाबूलाल पुत्र श्याम नारायण तिवारी निवासी देवपुर राजाजीपुरम लखनऊ में पुलिस को सूचना देकर बताया कि आरोपी ओमप्रकाश व शेषमणि पुत्र कर्ण स्वर्गीय रामेश्वर प्रसाद प्रजापति व सुनील कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासीगण देवपुर पारा से तीन-चार मुकदमें जमीन व फौजदारी का चल रहा था। उसी क्रम में माननीय न्यायालय अपर पुलिस उपायुक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट (दक्षिणी) कमिश्नरेट लखनऊ के यहां एक वाद 21 नवम्बर 2022 को पीड़ित के पक्ष में निर्मित हुआ था। इसी रंजिश की वजह से सभी एक राय होकर उसके ऊपर रात्रि 10:30 बजे अवैध तमंचे से गोली चलाते हुए जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें भारत भूषण बार-बार बच गए। गोली बैटरी रिक्शा की छत को छेदकर मीटर बॉक्स में जा फंसी। उन्होंने घटना की जानकारी पारा पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी ओमप्रकाश, शेषमणि, सुनीत कुमार प्रजापति के विरुद्ध धारा 307 आईपीसी का मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button