अपराध

सांसद कौशल किशोर के भतीजे ने लगाई फांसी, मौत

लखनऊ। राजधानी के दुबग्गा थाना अंतर्गत बेगरिया गांव में रहने वाले केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर के चचेरे भतीजे ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
मिली जानकारी अनुसार सांसद कौशल किशोर के चचेरे भतीजे नंदकिशोर रावत (45) पुत्र मोहन रावत ने अज्ञात कारणों से कमरे के अंदर पंखे के सहारे चादर का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बात की जानकारी परिजनों द्वारा पुलिस को सुबह 6:00 बजे दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। वही मिली जानकारी अनुसार नंदकिशोर प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते थे। उन्होंने करोड़ों की संपत्ति बनाई थी। उन्होंने दो विवाह किया था। अधिक संपत्ति होने के कारण सूत्रों की माने तो उनकी दूरियां सांसद जी से भी बढ़ गई थी।  मृतक नंदकिशोर के दो बेटियां स्नेहा (14) ईश (15) व दो बेटे विशाल (19) और आदर्श (18) है।

Related Articles

Back to top button