अपराधउत्तर प्रदेश

लखनऊ में बड़ा हादसा : कैंट एरिया में दीवार गिरने से 9 मजदूरों की मौत

लखनऊ। गुरुवार की रात तेज आई बारिश ने 9 मजदूरों को मौत के आगोश में ले लिया। घटना ऐसी घटी की मजदूरों को भागने का मौका भी नहीं मिला। एक भारी-भरकम दीवार के नीचे मजदूरों की दबकर मौत हो गई। घटना के बाद पर आसपास में कोहराम मच गया। घायलों को निकालने के लिए आर्मी ने मोर्चा लिया। वहीं मृतकों के शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। प्रशासन मिली जानकारी अनुसार मारे गए लोग दिलकुशा के आर्मी इलाके में क्‍वार्टर्स के निर्माण के लिए लखनऊ आए थे। दो महीने पहले ही निर्माण का काम पूरा हो गया था लेकिन वहां काम करने वाले मजदूर दिलकुशा के इस इलाके में अवैध ढंग से रह रहे थे। वही मजदूर इस हादसे के शिकार हुए हैं। मारे गए लोगों ने तीन बच्‍चे भी शामिल हैं। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने हादसे पर गहरा दु:ख जताते हुए मृतकों के परिवारीजनों के लिए 4-4 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है। उन्‍होंने सभी घायलों के मुफ्त इलाज का भी आदेश दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार घटनास्‍थल से 9 शव निकाल लिए गए हैं। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। लखनऊ के डीएम ने बताया कि घायलों का मुफ्त इलाज कराया जा रहा है। गुरुवार से लखनऊ में तेज बारिश हो रही है। इसी दौरान रात में यह दीवार गिर गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे आर्मी के राहत दल ने मौके से शव निकाले और घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया।
मौके पर पहुंचे नगर आयुक्‍त इंद्रजीत सिंह ने बातचीत में बताया कि अवैध ढंग से यहां रह रहे मजदूराें को कुछ समय पहले यहां से हटाया गया था लेकिन वे दोबारा यहां आकर रहने लगे। उन्‍होंने कहा कि यह कैंट का एरिया है। कैंट क्षेत्र में काम दो महीने पहले ही पूरा हो चुका था लेकिन मजदूर यहां से अवैध ढंग से झोपड़ि‍यां डालकर रहने लगे। उन्‍हें यहां से हटाया गया लेकिन उन्‍होंने दोबारा यहां झोपड़ि‍यां बना लीं। डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि हादसे के वक्‍त झोपड़ि‍यों में कुल 11 लोग मौजूद थे जिनमें से 9 की दु:खद मौत हो गई। दो लोग घायल हैं। डीएम ने बताया कि मारे गए लोगों में 3 की उम्र 18 वर्ष से कम है।

मृतकों के नाम — — उम्र — पता
प्रदीप — 28 — गांव पंचवाड़ा, जिला – झांसी
रेशमा — 25 — गांव पंचवाड़ा, जिला – झांसी
नैना — 1 साल की बच्ची — गांव पंचवाड़ा, जिला – झांसी
मृतकों में एक साल का बच्चा भी शामिल — गांव पंचवाड़ा, जिला – झांसी
मृतकों में एक दो साल का बच्चा भी शामिल — गांव पंचवाड़ा, जिला – झांसी
चंदा — 25 — गांव पंचवाड़ा, जिला – झांसी
धर्मेंद्र — 28 — गांव पंचवाड़ा, जिला – झांसी
मन कुमार देव — 45 — गांव पंचवाड़ा, जिला – झांसी
पप्पू — 50 — गांव पंचवाड़ा, जिला – झांसी

हादसे में घायल
राघवेंद्र पुत्र करन, उम्र 20 साल, गांव पंचवाड़ा, जिला – झांसी
गोलू पुत्र पप्पू, उम्र 18 साल, गांव पंचवाड़ा, जिला – झांसी

Related Articles

Back to top button