अपराध

काकोरी थाना क्षेत्र में मिला नहर में उतरता हुआ युवक का शव

लखनऊ। राजधानी के काकोरी थाना क्षेत्र में जलियामऊ के पास नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही गमीणों का कहना है कि हत्यारों ने युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंक कर फरार हो गए हैं। वही इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

इस संबंध में इंस्पेक्टर काकोरी ने बताया कि जलियामऊ के पास कालेश्वर मंदिर के निकट माइनर में एक 40 वर्षीय युवक का शव कंबल में लिपटा हुआ मिला। शव कई दिन पुराना माना जा रहा है। सूचना पाकर पहुंची घुरघुरी तालाब पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के शरीर पर कई कपड़े मिले हैं। उसके शरीर पर कई चोट के निशान भी देखे गए हैं। युवक का शव कमल से लिपटा हुआ था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सूचना पाकर एसीपी काकोरी भी मौके पर पहुंचे उन्होंने मौके स्थल का जायजा लिया। वही संबंध में पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के थानों से युवक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। जिसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button