अपराध

ठाकुरगंज में गोद ली गई मासूम को सौतेली मां ने खौलता तेल फेंक जलाया

लखनऊ । ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के अमन विहार न्यू हैदरगंज में रहने वाली एक महिला ने पति द्वारा गोद ली गई छह वर्षीय मासूम के प्राइवेट पार्ट पर खौलता हुआ तेल डालकर उसे जला दिया। 5 दिन पूर्व हुई इस घटना की जानकारी बुधवार को हुई। बुधवार को पीड़ित मासूम ने अपने पिता को अपनी सौतेली मां की हरकत बताई। जिसके बाद मासूम को लेकर पिता अजय राठौर ठाकुरगंज थाने पहुँच और पत्नी पूनम के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।
ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के न्यू हैदरगंज अमन विहार में अपनी पत्नी पूनम के साथ रहने वाले अजय राठौर कैंपवेल रोड पर चाट का ठेला लगाते हैं। अजय राठौर निसंतान है। कोई औलाद न होने के कारण 5 माह पूर्व उन्होंने अपने रिश्तेदार की 6 वर्षीय मासूम बेटी को गोद लिया था। लेकिन अजय के द्वारा गोद ली गई बच्ची पूनम को पसंद नहीं थी। वह अक्सर उससे मारपीट करती थी। अजय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 8 जुलाई को दोपहर करीब 3 बजे उसकी पत्नी पूनम ने खस्ता तल रही थी। कढ़ाई में खौल रहे तेल को चिमटे से उछाल कर उसकी छह वर्षीय मासूम बेटी के प्राइवेट पार्ट पर फेंक दिया। जब अजय ने पूनम से इस संबंध में पूछा तो उसने उसे गुमराह किया और बच्ची को छोड़कर अपने मायके चली गई । अजय के अनुसार उसकी बेटी ने कल उसे बताया कि पूनम ने ही उसके प्राइवेट पार्ट पर खौलता हुआ तेल डालकर उसे जलाया था। अजय की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पूनम को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना 8 जुलाई की बताई जा रही है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। फिलहाल अजय के परिजन उनकी मां आरती राठौर, भाई रामू राठौर और जीजा शत्रुघ्न राठौर ने भी पूनम के खिलाफ कार्रवाही की मांग की है।

Related Articles

Back to top button