अपराध

पारा एसबीएन इंटर कॉलेज के पास मिला बुजुर्ग का शव

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में एसबीएम इंटर कॉलेज के पास एक 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव के पंचनामे की कार्रवाई कर रही है।
माखन उम्र लगभग 65 वर्ष मूलरूप से कानपुर के रहने वाले थे। मौजूदा समय में काफी समय से नरपत खेड़ा व एसबीएन इंटर कॉलेज के आस पास रहकर अपना जीवन यापन कर रहे थे। मृतक की शिनाख्त उसके भतीजे राजेश पुत्र स्वर्गीय मूलचंद निवासी नरपत खेड़ा ने की। पुलिस का कहना है कि माखन काफी समय से अकेले ही रह रहे थे। वह अविवाहित थे। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस पंचनामे की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल इस मामले में किसी ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। पारा पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button