अपराध

पारा : अवैध गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार

लखनऊ। पारा पुलिस ने दो व्यक्तियों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने 1240 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
मोहन चौकी प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सचिन पुत्र विश्वनाथ निवासी भरोसा थाना पारा व सुनील कुमार उर्फ पप्पू पुत्र महेश निवासी कटिंगरा थाना काकोरी काफी समय से गांजे का व्यापार कर रहे हैं। इनके पास से 1240 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौदा मोड़ से गिरफ्तार किया। जामा तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से अधिक मात्रा में गांजा बरामद किया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि वह काफी समय से अवैध गांजा बेचने का कारोबार करते हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button