अपराध

मलिहाबाद : दो मोटरसाइकिलों की आपसी भिड़ंत में एक युवक की मौत

मलिहाबाद (लखनऊ)। दो मोटरसाइकिलों की आपस में आमने सामने की टक्कर से अनियंत्रित हुए युवकों को पीछे से आ रहे ट्रैक्टर से कुचल गए। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुँची मलिहाबाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा वही मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।कोतवाली मलिहाबाद क्षेत्र के ग्राम अमानीगंज के निकट किसी काम से मलिहाबाद से घर वापस जा रहे नबीपनाह निवासी शलभ श्रीवास्तव उम्र 25 वर्ष पुत्र स्व संतोष, श्री वाश्तव की मौके पर मौत हो गई तथा सौरभ शर्मा पुत्र नन्हके व गाँव के रवि कश्यप की अपनी मोटरसाइकिल पल्सर up32 hl 4866 की सामने से आ रहे हसनापुर निवासी मोशिम पुत्र हाफिज मोटरसाइकिल यामाहा एफ जेड up32 fl 8402 से आमने सामने से भिड़ंत होने से सभी युवक रोड पर जा गिरे तभी पीछे से आम लाद कर आ रहे स्वराज ट्रैक्टर की चपेट में आने से शलभ श्रीवास्तव की मौके पर मौत हो गई व दो युवक गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुँची मलिहाबाद पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल भेज कर मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button