अपराध

पारा : नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। पारा पुलिस द्वारा एक नाबालिग को भगाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
मोहन चौकी इंचार्ज धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी रतन कुमार उर्फ लकी पुत्र मुन्ना लाल निवासी सेतीनपुरवा थाना बिसुआ जनपद सीतापुर को बुद्धेश्वर चौराहे से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ 8 मई को पारा थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी ने एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का अपराध कारित किया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम
एसआई धीरेंद्र प्रताप सिंह
हेड कांस्टेबल पन्ने लाल
कांस्टेबल दीपनारायण
कांस्टेबल दिनेश कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button