अपराध

पारा पुलिस ने दो युवकों को चोरी की योजना बनाते किया गिरफ्तार

लखनऊ। पारा पुलिस ने दो व्यक्तियों को चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि विशाल मिश्रा पुत्र मनोज मिश्रा निवासी 32 रामनगर न्यू सिंहनापुरवा हाउस थाना कोतवाली जनपद सीतापुर, ललित कुमार पुत्र स्वर्गीय रामेश्वर निवासी ग्राम जेठरा थाना ईसानगर जनपद लखीमपुर दोनों का हालपता प्रमोद के किराए के मकान आलमनगर रोड थाना तालकटोरा जनपद लखनऊ में रहकर अलग-अलग जगहों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पारा पुलिस ने जाहिदनगर भट्टामऊ थाना पारा से आरोपियों को चोरी की योजना बनाते हुए मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से सरिया व रॉड व चार ताले तोड़ने का औजार बरामद किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button