अपराध

इंदिरा नगर में मिली सिर कटी लाश, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ। राजधानी के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र में कई दिन पुरानी एक सर कटी लाश मिली है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव कई दिन पुराना होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
जुरामन पुरवा गांव के पास सिर कटी लाश मिलने से दहशत फैल गई। लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों की माने तो हत्यारों ने हत्या कर शव को गांव के किनारे फेंक कर फरार हो गए होंगे। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। इस संबंध में इंदिरा नगर सेक्टर का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button