अपराधउत्तर प्रदेश

जॉगर्स पार्क के पास मिली अधजली लाश की हुई शिनाख्त

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के दुबग्गा चौकी अंतर्गत जॉगर्स पार्क के पास कूड़े के ढेर में मिले अधजले शव की शिनाख्त हो गई। युवक मूल रूप से असम का रहने वाला है। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में रहकर कबाड़ बीनने का काम करता था। युवक की शिनाख्त उसकी पत्नी ने की है। युवक की शिनाख्त होने के बाद आज उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगी।
विदित हो कि सोमवार को काकोरी थाना क्षेत्र के दुबग्गा चौकी अंतर्गत जॉगर्स पार्क के पास कूड़े की ढेर में एक 35 वर्षीय युवक शव कूड़े के ढेर में जला मिला था। जिसकी पहचान गजीबर रहमान पुत्र सुफियार अली उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी ग्वालपाड़ा, थाना ग्वालपाड़ा टाउन जिला- असम, हलपता दुबग्गा सब्जी मंडी बरी गांव रोड थाना ठाकुरगंज लखनऊ के रूप में हुई है। युवक की शिनाख्त उसकी पत्नी ने की है। युवक अधिक शराब पीने का आदि था और अधिक बीड़ी भी पीता था। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सोमवार के दिन अधिक नशे में होने के कारण उसका पैर भी कट गया था। वह ड्रेसिंग कराने के बाद जॉगर्स पार्क के पास पहुंचा था। पैर में ड्रेसिंग होने के कारण वह एक चप्पल पहन कर ही घर से निकला था और एक चप्पल घर पर ही छोड़ गया था। जिसकी वजह से उसकी शिनाख्त हो पाई। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button