अपराध

चिनहट में छात्र की हत्या करने वाला दोस्त गिरफ्तार

लखनऊ। चिनहट पुलिस ने कक्षा छह के छात्र की हत्या कर फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। वारदात में एक किशोर भी शामिल था। जिसे पुलिस तलाश रही है। कंचनपुर मटियारी निवासी दिनेश बाजपेई का बेटा प्रशांत उर्फ कृष्णा विजडम वे प्रोगेसिव कॉलेज में कक्षा छह में पढ़ता था। 14 दिसंबर 2021 को प्रशांत घर पर था। दोपहर में उसका दोस्त रजत व एक किशोर घर आए थे। जिनके बुलाने पर प्रशांत चला गया था। इसके बाद प्रशांत का शव इन्दिरानहर में मिलने का पता चला था। लेकिन शव बरामद नहीं हुआ था। करीब छह दिन बाद गोसाईंगंज के पास नहर में प्रशांत का शव उतराता मिला था। बेटे के शरीर पर चोट लगी देख दिनेश ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस पर विवेचना में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए दिनेश ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी। जिसके बाद 12 फरवरी को विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी।
क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह राठौर के मुताबिक 14 फरवरी को फोरेंसिक टीम के साथ सीन रिक्रएट किया गया था। जिसके बाद पुलिस भी हत्या किए जाने की बात मानी थी। पिता दिनेश ने रजत पर शक जताया था लेकिन वह घर से भागा हुआ था। शनिवार को आरोपी के बारे में सूचना मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया। रजत ने पूछताछ में बताया कि प्रशांत के सिर पर कड़े से वार कर उसकी हत्या की गई थी। जिसके बाद उसने शव को इन्दिरानहर में फेंक दिया था। इंस्पेक्टर के मुताबिक रजत ने हत्या किए जाने की वजह नहीं बताई है। वहीं, पुलिस वारदात में शामिल किशोर को तलाश रही है। जिसके सामने आने के बाद ही हत्या की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button