अपराध

नगराम में किसान की सिर कूचकर हत्या, शव सड़क किनारे फेंक फरार हुए हत्यारे

अपने दोस्तों के घर से निकला था मृतक देर रात घर नहीं लौटने पर परिजनों ने शुरू की थी खोजबीन
मोहनलालगंज, लखनऊ। नगराम थाना क्षेत्र के पतौना गांव के किसान की सिर कूचकर हत्या के बाद शव को गांव के बाहर नहर कोठी के पास सड़क किनारे फेक कर हत्यारे फरार हो गये। बुधवार की सुबह उधर से गुजरे ग्रामीणो ने सड़क किनारे खाई में किसान का खून से लतपथ शव पड़ा देखा तो परिजनो व पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। डीसीपी दक्षिणी गोपाल चौधरी ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनो को ढाढस बंधाया।मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला सहित चार के विरूद्व हत्या,साक्ष्य मिटाने सहित एससी/एसटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर दो नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है।नगराम के पतौना गांव में किसान शिव कुमार रावत(32वर्ष) पत्नी पुष्पा व बेटे लकी व तीन बेटियों स्वाति,सानिया,सेजल व बुजुर्ग पिता प्रेमलाल व मां के साथ रहता था,वो अपने परिवार का इकलौता सहारा था। पत्नी पुष्पा ने बताया मगंलवार की देर शाम सात बजे के करीब महिला किरन निवासी शिवपुरा मजरा उतरावॉ का मोबाइल पर फोन आने के पति शिव कुमार अपने अपने दोस्तो महेश गौतम,जीतू यादव,रोहित उर्फ टिल्लू के साथ निकल गये थे,लेकिन देर रात तक वापस नही लौटे जिसके बाद उसने 8: 30बजे पति के मोबाइल पर फोन किया तो उन्होने मोहनलालगंज में होने की बात कहकर कुछ देर बाद घर आने की बात कहकर फोन काट दिया था।लेकिन घर ना पहुंचने पर देर रात 12 बजे के करीब फिर पति के मोबाइल पर कई बार फोन किया लेकिन नही उठा ओर कुछ देर बाद फोन स्वीच आफ हो गया। जिसके बाद वो बच्चो संग सो गयी।बुधवार की सुबह ग्रामीणो ने गांव से कु़छ दूर पर स्थित नहर कोठी के पास उतरावा गांव जाने वाली सड़क किनारे खाई में पति शिवकुमार का खून से लपपथ शव पड़ा देखा तो घर आकर सूचना दी,जिसके बाद मौके पर परिजनो के साथ पहुंचकर देखा गया तो पति का गला माफलर से कसा होने के साथ ही सिर के पिछले हिस्से में भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या की गयी थी।पति का मोबाइल गायब था ओर गले में कसा माफलर भी उनका नही था।ग्रामीणो की सूचना पर इंस्पेक्टर मो0शमीम खान ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन करने के साथ पीडि़त परिजनो से पुछताछ की।पीडि़त पत्नी पुष्पा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला किरन सहित तीन दोस्तो महेश गौतम,जीतू यादव,रोहित उर्फ टिल्लू के विरूद्व हत्या,साक्ष्य मिटाने सहित एससी/एसटी एक्ट की धाराओ में मुकदमा दर्ज किया।इंस्पेक्टर मो0शमीम खान ने बताया दो नामजद आरोपियों किरन व महेश रावत को हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है। मृतक की पीएम रिपोट में सिर के पिछले हिस्से में किसी भारी वस्तु से वार कर हत्या किये जाने की पुष्टि हुयी है।
सर्विलासं व क्राइम टीमों को हत्याकांड के खुलासे में लगाया
हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डीसीपी गोपाल चौधरी ने बताया किसान शिव कुमार हत्याकांड के खुलासे के लिये स्थानीय पुलिस के साथ ही जोन की सर्विलासं सहित क्राइम टीम को लगाया गया है,जल्द ही हत्याकांड का सफल अनावरण कर हत्यारो को सलाखो के पीछे भेजा जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button