अपराध

सड़क दुर्घटना में दंपति व मासूम की मौत

सफदरगंज (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम लखनऊ- अयोध्या हाईवे बघौरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में मां- बेटी की मौके पर मौत हो गई। मृतका के घायल पति को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
असंद्रा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जरौली के निवासी प्रेम कुमार मिश्र (40) पत्नी मिथिलेश (39) व 4 साल की पुत्री अंशिका अपनी ससुराल जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के नेवादा मजरे भयारा गांव से लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। वह सफदरगंज थाना क्षेत्र में बघौरा ओवर ब्रिज के पास पहुंचे ही थे कि किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दंपति व मासूम बेटी सड़क पर गिर पर तड़पने लगे। लोगों की भीड़ जुट गई। जब तक पुलिस पहुंची तब तक मिथिलेश व मासूम अंशिका की मौत हो चुकी थी। प्रेम कुमार की हालत काफी नाजुक थी। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने प्रेम कुमार को भी मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button