अपराध

बीकेटी: निजी हॉस्टल में मिला छात्र का शव

लखनऊ। बीकेटी स्थित प्राइवेट हॉस्टल में मंगलवार को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक का शव मिला। हॉस्टल मालिक से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
भैसामऊ में वसी अहमद का हॉस्टल है। जहां लखीमपुर भीखमपुर निवासी अनूप वर्मा (40) रहता था। बीकेटी स्थित फिटनेस कंसलटेंट में काम करने के साथ ही अनूप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रहा था। इंस्पेक्टर बीकेटी के मुताबिक सोमवार रात अनूप कमरे में सोया था। मंगलवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर वसी अहमद उसे जगाने के लिए गए थे। दरवाजा नहीं खुला तो रोशनदान से झांकने पर अनूप बेसुध पड़ा नजर आया। इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ते हुए छात्र को अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक अनूप की मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पायी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button