शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव : आनंद द्विवेदी

लखनऊ। गढ़ी कनौरा स्थित अरविंद इंटर कॉलेज में शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्ववित्तपोषित विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया।
समारोह में विद्यालय की प्रबंधिका शकुंतला यादव, प्रधानाचार्या बबीता सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। इस अवसर पर विद्यालय के उत्कृष्ट एवं समर्पित शिक्षकों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले शिक्षकों में दीनानाथ यादव, राजकुमार यादव, मनोज यादव, शरद चंद्र दीक्षित, दिनेश कुमार चौरसिया, रामदास यादव, इलाचंद्र विद्यार्थी, जय सिंह, मनोरमा श्रीवास्तव, अलकमा बानो, प्रीति द्विवेदी, निष्ठा भट्टाचार्या, तनु चौधरी, महिमा रैदास, कोमल, प्रतिभा, निशा विश्वकर्मा, श्वेता शर्मा, कनक श्रीवास्तव, सुषमा एवं शैला खातून शामिल रहे।
मुख्य अतिथि आनंद द्विवेदी ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों के ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से ही विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास होता है तथा वे देश के जिम्मेदार नागरिक बनते हैं।
समारोह के अंत में विद्यालय की प्रबंधिका शकुंतला यादव एवं प्रधानाचार्या बबीता ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



