लखनऊ

बिजली विभाग की लापरवाही से संविदाकर्मी का हादसे में कटे दोनों हाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अंतर्गत विद्युत उपकेंद्र माल पर संविदा कर्मी आशुतोष उर्फ बऊआ 28 वर्ष निवासी दलथम्भा मजरा लतीफपुर पिछले 3 वर्षों से हेल्पर का काम कर रहा था। 22 फरवरी की रात ड्यूटी के दौरान आशुतोष शट डाउन लेकर नबीपनाह की लाइन जोडऩे के लिया गया था, लेकिन इसी दौरान दूसरे फीडर पर करंट आ रहा था। करंट की चपेट में आने से वह घायल होकर नीचे गिर गया। आनन-फानन में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने उसे पीजीआई ले जाने की बात की। परंतु पीजीआई ले जाने के बाद वहां इलाज नहीं मिल पाया। जिसके बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वही इलाज में देरी होने के कारण मरीज के दोनों हाथ में इंफेक्शन हो गया। जिसके कारण उसके दोनों हाथ काटने पड़ गए। हाथ काटने के बाद जीवन भर अपाहिज हो गया। आशुतोष के अपने परिवार में तीन बहनों में अकेला भाई है। भाई के अपाहिज हो जाने से परिवार की जीविका का संकट पैदा हो गया है। विभाग द्वारा अभी तक किसी प्रकार की कोई मदद न मिलने से भी परिवार परेशान हैं। आशुतोष घर में अकेला कमाने वाला लड़का था। दिन प्रति दिन आशुतोष के परिवार की हालत आर्थिक रूप से खराब होती जा रही है। इस संबंध में एसडीओ मलिहाबाद ने बताया कि सविंदा कर्मी वार्ड क्लास सर्विसेज से विधुत विभाग को मिले है। विभाग की तरफ से निज सहायता के रूप में प्रयासरात है। कर्मचारी बीमा व अपंगता बीमा से आशुतोष की सहायता करने का प्रयास किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button