कचहरी परिसर में नवरात्रि पर फलाहारे का आयोजन, अधिवक्ता सैय्यद मोहम्मद मंजर की पहल की सराहना

लखनऊ। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर कचहरी परिसर में गेट नंबर तीन के पास अधिवक्ता सैय्यद मोहम्मद मंजर द्वारा पंडाल लगाकर व्रतधारी श्रद्धालुओं के लिए फलाहार की व्यवस्था की गई। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं, अधिवक्ताओं और न्यायालय परिसर के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और फलाहार ग्रहण किया।
नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में कचहरी परिसर में कार्यरत अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों की सहभागिता देखने को मिली। पंडाल में फलाहार की व्यवस्था के माध्यम से व्रत रखने वाले लोगों को सुविधा उपलब्ध कराई गई। आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ सेवा, सहयोग और आपसी सौहार्द का संदेश भी दिया।
अधिवक्ता सैय्यद मोहम्मद मंजर की इस पहल के तहत कचहरी परिसर में एक ऐसा वातावरण बना, जहां अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने साथ मिलकर नवरात्रि के पर्व की भावना को साझा किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ताओं की सहभागिता ने आयोजन को और विशेष बना दिया।
नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की आराधना, शक्ति उपासना और जनकल्याण की भावना का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और सेवा भावना को मजबूती मिलती है।



