अपराध

दो पक्षों के बीच विवाद में हाईवे पर लगा जाम

लखनऊ। चिनहट के हरदासीखेड़ा में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पथराव किया गया। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया। इस दौरान एक पक्ष ने पुलिस पर बल प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए मटियारी चौराहे पर जाम लगा दिया। इस कारण फैजाबाद हाईवे पर करीब 45 मिनट तक यातायात बाधित रहा।
हरदासीखेड़ा निवासी राम किशोर चौधरी मकान बनवा रहे हैं। उनके मकान के सामने से गांव की एक बच्ची ईंट उठा कर ले जा रही थी। तभी उसे कुछ लोगों ने पकड़ लिया। इस बात की सूचना मिलने पर बच्ची की पड़ोसी कनक वहां आ गई। आरोप है कि ईंट चोरी के शक में पकड़ी गई बच्ची का पक्ष लेने पर कनक के साथ मारपीट की गई। इस बात की सूचना मिलने पर गांव वाले जमा हो गए। जिन्होंने राम किशोर के घर पर पथराव कर दिया। राम किशोर ने इस बात की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी थी। इसके बाद पुलिस कर्मी पहुंचे थे। एडीसीपी पूर्वी के मुताबिक झगड़े में राम किशोर, राधेश्याम पांडेय और कनक घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। उनके मुताबिक कुछ ग्रामीणों ने पुलिस के हस्तक्षेप करने से नाराज होकर सड़क जाम कर दी थी। इसकी सूचना मिलने पर एडीसीपी पहुंचे थे। जिन्होंने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। जिसके बाद जाम खत्म हो सका। एडीसीपी के मुताबिक दोनों पक्षों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button