लखनऊ

15 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की ट्रैप कार्रवाई

सहारनपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत Uttar Pradesh Anti Corruption Organisation की सहारनपुर इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मुख्य आरक्षी को 15 हजार रुपये की घूस लेते हुए ट्रैप कर पकड़ा गया।

यह कार्रवाई प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की जीरो टॉलरेंस नीति और डीजीपी Rajeev Krishna के निर्देशों के तहत की गई।

विवेचना से नाम हटाने के लिए मांगी थी रिश्वत

भ्रष्टाचार निवारण संगठन को सहारनपुर निवासी इमरान ने शिकायत दी थी कि थाना मंडी क्षेत्र की खाताखेड़ी पुलिस चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी विनोद कुमार उससे विवेचना में नाम न बढ़ाने के एवज में अवैध धनराशि की मांग कर रहा है।

ट्रैप टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकायत के बाद निरीक्षक अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाकर ट्रैप कार्रवाई की। टीम ने खाताखेड़ी पुलिस चौकी पर ही मुख्य आरक्षी विनोद कुमार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button