अपराधलखनऊ

ट्यूशन शिक्षक पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और गलत हरकत करने का गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 फरवरी 2026 को वादी द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर थाना सुशांत गोल्फ सिटी में अभियोग पंजीकृत किया गया। शिकायत में आरोप है कि पीड़िता के ट्यूशन शिक्षक ने उसके साथ छेड़छाड़ की, गलत कृत्य किए, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना सहायक पुलिस आयुक्त, गोसाईगंज द्वारा की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान अभियुक्त वीर सिंह यादव उर्फ विराज, निवासी ग्राम भभुआ, थाना मरका, जनपद बांदा, हाल पता B-28/S3 बसेरा-1, थाना सुशांत गोल्फ सिटी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी

Related Articles

Back to top button