लखनऊ

दुबग्गा में कानपुर बाईपास पर कई किलोमीटर लंबा जाम, राहगीरों का सब्र टूटा

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र स्थित कानपुर बाईपास पर एक बार फिर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। कई किलोमीटर लंबा जाम लगने से राहगीरों, दैनिक यात्रियों, वाहनों और एंबुलेंस तक को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे लोगों का कहना है कि उन्हें घंटों तक रेंग-रेंगकर निकलना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहनों की लंबी कतारें दूर तक लगी रहीं, लेकिन मौके पर तैनात टीएसआई यातायात को नियंत्रित करने में पूरी तरह नाकाम नजर आए। चौराहे पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहन, गलत दिशा से आती गाड़ियाँ और भारी वाहनों की आवाजाही ने हालात को और बदतर बना दिया।
अधिकारियों को गुमराह करने के आरोप
स्थानीय लोगों और राहगीरों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि टीएसआई साहब वास्तविक स्थिति छिपाकर सामान्य यातायात की फोटो भेजकर अधिकारियों को गुमराह करते हैं। जबकि हकीकत यह है कि जमीनी स्तर पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त रहती है और आम जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।
रोज़ की समस्या बन चुका है जाम
दुबग्गा कानपुर बाईपास पर जाम अब कोई नई बात नहीं रह गई है। आए दिन यहां जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे न केवल स्थानीय लोग बल्कि शहर के दूसरे हिस्सों से गुजरने वाले वाहन चालक भी परेशान रहते हैं। खासतौर पर सुबह और शाम के समय स्थिति और भयावह हो जाती है।
राहगीरों में नाराज़गी, कार्रवाई की मांग

  • जाम में फंसे लोगों का कहना है कि
    ट्रैफिक पुलिस की पर्याप्त तैनाती नहीं होती
  • भारी वाहनों पर समयबद्ध रोक नहीं लगाई जाती
  • चौराहों पर समुचित प्रबंधन का अभाव है

Related Articles

Back to top button