बिन्दौआ के जंगल में अवैध खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, जेसीबी व दो डम्फर सीज

लखनऊ। दिनांक 25 जनवरी 2026 की देर रात लगभग 01:00 बजे थाना क्षेत्र अंतर्गत बिन्दौआ के जंगल में बड़े पैमाने पर अवैध खनन की पुख्ता सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक श्री ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने पुलिस टीम का गठन कर तत्काल मौके पर भेजा और अवैध खनन को हर हाल में रोकने के निर्देश दिए। पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दिए जाने पर अवैध खनन में संलिप्त लोग पुलिस की मौजूदगी देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने मौके से अवैध खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन एवं दो डम्फर को बरामद कर तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया। सीज किए गए वाहनों का विवरण इस प्रकार है, UP32WN5233 (डम्फर), UP32MN4817 (डम्फर), UP32NN7088 (जेसीबी), पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।



