सण्डीला नगर के मानस नगर में मंदिर निर्माण की खुशी में गूँजा सुंदरकांड

सण्डीला, हरदोई। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर के उपलक्ष्य में मानस नगर चौराहा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। इस ऐतिहासिक अवसर की खुशी साझा करने के लिए स्थानीय निवासियों और गणमान्य जनों द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया।
सण्डीला नगर के मानस नगर चौराहे पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में हनुमान चालीसा और सुंदरकांड की चौपाइयों से पूरा वातावरण राममय हो गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण की कृतज्ञता ज्ञापित करना और विश्व कल्याण की कामना करना रहा।
साथ ही बताया कि सुंदरकांड के समापन के बाद भव्य आरती हुई और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। आयोजकों ने बताया कि अयोध्या में रामलला की स्थापना हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण है, जिसे उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।
इस पावन अवसर पर डॉ. संतोष शुक्ला, प्रवीण गुजराती, संतोष शुक्ला, अंकित गुजराती, अविरल पाण्डेय, गौरव रस्तोगी, संजय सैनी, सचिन शुक्ला, अमन गुजराती आदि शामिल हुए।



