लखनऊ

लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बम की धमकी से मचा हड़कंप

लखनऊ। दिल्ली से बागडोगरा जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E-6650 में बम होने की सूचना मिलने से शनिवार सुबह अफरा-तफरी मच गई। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के माध्यम से सुबह करीब 08:46 बजे धमकी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
विमान ने सुबह 09:17 बजे सुरक्षित रूप से लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड किया, जिसके बाद उसे तुरंत आइसोलेशन बे में पार्क कराया गया। प्रारंभिक जांच के दौरान विमान के भीतर एक टिशू पेपर पर हाथ से लिखा नोट मिला, जिस पर “प्लेन में बम” लिखा हुआ था। फ्लाइट में कुल 222 यात्री और 8 शिशु सवार थे, जबकि विमान में 2 पायलट और 5 क्रू मेंबर मौजूद थे। सुरक्षा एजेंसियों ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता, सुरक्षा एजेंसियां और एयरपोर्ट प्रशासन मौके पर पहुंच गया और गहन जांच शुरू कर दी गई। पुलिस और संबंधित एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन के अनुसार कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है, जबकि मामले की आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button