उत्तर प्रदेश

हरदोई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

चोरी के 03 ई-रिक्शा व ₹2600 नकद बरामद

हरदोई | थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा विभिन्न चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 03 अदद ई-रिक्शा एवं ₹2600 नकद बरामद किया गया है।
संक्षिप्त विवरण
दिनांक 04 दिसंबर 2025 को वादी प्रताप कुमार पुत्र शिवराम, निवासी चितराई, थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई द्वारा थाना कोतवाली शहर पर तहरीर दी गई कि अज्ञात चोरों द्वारा वादी का ई-रिक्शा कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत सब्जी मंडी से चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में थाना कोतवाली शहर पर मु.अ.सं. 887/25 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
इसी प्रकार दिनांक 22 दिसंबर 2025 को वादी अंकित पुत्र रामबाबू, निवासी ग्राम खुटना, ग्राम साण्डी जनपद हरदोई द्वारा थाना कोतवाली शहर पर तहरीर दी गई कि अज्ञात चोरों द्वारा वादी का ई-रिक्शा सब्जी मंडी क्षेत्र से चोरी कर लिया गया। इस संबंध में मु.अ.सं. 921/25 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान दोनों मामलों में धारा 371(2) बीएनएस की वृद्धि की गई।
पुलिस कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक जनपद हरदोई के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 24.12.2025 को थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोगों से संबंधित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त

  1. जसवंत पुत्र मधुरा, निवासी टिकाना मझरा बरैया, थाना मिश्रिख, जनपद सीतापुर
  2. नरेंद्र कुमार पुत्र नोखेलाल, निवासी अमजदपुर, थाना मिश्रिख, जनपद सीतापुर
  3. संतोष उर्फ लुक्का पुत्र बनवारीलाल, निवासी नई बस्ती, थाना मिश्रिख, जनपद सीतापुर
    बरामदगी का विवरण
    ✔️ 03 अदद चोरी के ई-रिक्शा
    ✔️ ₹2600 नकद
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
  • उ0नि0 वासु कुमार – थाना कोतवाली शहर, हरदोई
  • हे0का0 बाबर अली – थाना कोतवाली शहर, हरदोई
  • का0 चंद्रेश कुमार – थाना कोतवाली शहर, हरदोई
  • का0 रविश कुमार – थाना कोतवाली शहर, हरदोई
  • का0 सौरभ यादव – थाना कोतवाली शहर, हरदोई

Related Articles

Back to top button