अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सण्डीला, हरदोई। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशताब्दी के गौरवशाली अवसर पर आज सण्डीला नगर मण्डल द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मण्डल अध्यक्ष नीतीश जायसवाल ‘रमन’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सण्डीला ब्लॉक परिसर पहुंचकर अटल जी की प्रतिमा पर अपनी भावांजलि अर्पित की।
स्वच्छता अभियान और श्रद्धांजलि
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई के साथ हुआ। ‘सेवा ही संगठन’ के भाव को चरितार्थ करते हुए कार्यकर्ताओं ने पहले प्रतिमा और आस-पास के परिसर को स्वच्छ किया, जिसके पश्चात श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
अटल जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष नीतीश जायसवाल ‘रमन’ ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व और कृतित्व हम सभी के लिए प्रेरणापुंज है। उनके दिखाए गए सुशासन के मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मण्डल उपाध्यक्ष नरेश सिंह अर्कवंशी, डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा, मनीष गुप्ता, मदन गोपाल कश्यप, और मण्डल मंत्री सौरभ गुप्ता, सुनील अस्थाना, पियूष गुप्ता व अर्पित गुप्ता मौजूद रहे। इसके साथ ही मोर्चा अध्यक्ष व संयोजक स्पर्श गुप्ता, रानू अंसारी, गोपाल अर्कवंशी, पंकज अर्कवंशी, सुमित चौधरी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



