लखनऊ

मोहनलालगंज में पुलिस की तत्परता से दो वर्षीय मासूम सुरक्षित मिला

लखनऊ। थाना मोहनलालगंज क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। सब्ज़ी मंडी क्षेत्र से गुम हुआ दो वर्षीय मासूम बच्चा पुलिस द्वारा सुरक्षित अवस्था में बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, 23 दिसंबर 2025 को थाना मोहनलालगंज स्थित महिला हेल्प डेस्क पर मुन्नी पत्नी स्वर्गीय निन्ना, निवासी बस स्टैंड मोहनलालगंज ने सूचना दी कि उनका दो वर्षीय पोता सब्ज़ी मंडी क्षेत्र में अचानक लापता हो गया है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति टीम को तत्काल खोज अभियान चलाने के निर्देश दिए। पुलिस टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाश अभियान चलाया गया। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप सब्ज़ी मंडी से कुछ दूरी पर बच्चा रोते हुए सुरक्षित अवस्था में मिला। पुलिस ने बच्चे को पूर्ण रूप से सुरक्षित पाकर नियमानुसार उसकी दादी के सुपुर्द कर दिया। बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्यवाही, संवेदनशीलता एवं सराहनीय प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। यह कार्यवाही थाना मोहनलालगंज पुलिस की सजगता, तत्परता एवं मानवीय दृष्टिकोण को दर्शाती है।

Related Articles

Back to top button