लखनऊ

बिजनौर में नगर निगम भूमि सुरक्षित, नगर निगम लेखपाल अनुपम कुमार की तत्पर कार्रवाई

लखनऊ। लखनऊ की तहसील सरोजनी नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिजनौर में नगर निगम व तहसील प्रशासन ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम की बहुमूल्य भूमि को अवैध कब्जों से सुरक्षित कराया। नगर निगम लेखपाल अनुपम कुमार एवं तहसील लेखपाल आदेश शुक्ला द्वारा ग्राम बिजनौर में स्थित नगर निगम की भूमि गाटा संख्या 527, 2450, 2450/स, 1919, 1919 (2), 448 एवं 956 का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त भूमि पर कुछ प्रॉपर्टी डीलरों व स्थानीय लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया था। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जों को चिन्हित किया तथा नगर निगम की भूमि को सुरक्षित करते हुए नगर निगम का चेतावनी बोर्ड स्थापित किया। साथ ही अवैध कब्जेदारों को सख्त हिदायत दी गई कि यदि दोबारा कब्जा करने का प्रयास किया गया तो उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और अवैध कब्जा करने वालों में प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर भय का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नगर निगम की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button