लखनऊ

लखनऊ में सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

लखनऊ। राजधानी के आलमबाग थाना क्षेत्र में रहने वाले एक सिपाही ने निजी कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समय करीब 18.00 बजे थाना स्थानीय पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के मोहल्ला छोटा बरहा भीम नगर आलमबाग में श्री राकेश कुमार सिंह के आवास में एक आरक्षी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर तत्काल थाना पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है।
मृतक सिपाही बाल किशन (पीएनओ-192462730) पुत्र श्री कालीचरन सिंह निवासी ग्राम पिसावा जिला अलीगढ़ का रहे वाले थे। वह वर्ष 2019 बैच के आरक्षी थे एवं वह वर्तमान में थाना आलमबाग जनपद लखनऊ में तैनात थे।  पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button