उत्तर प्रदेश

पब्लिक अधिकार सोशलिस्ट इंडियन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर किया फल वितरण

हरदोई : पब्लिक अधिकार सोशलिस्ट इंडियन पार्टी (पासी पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय शिवशरण प्रसाद जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर आज जिला एवं ब्लॉक स्तर पर एक विशेष सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहर के जिंदपीर चौराहे पर मजदूरों को फल वितरित किए, तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जाकर गरीब, जरूरतमंद और असहाय लोगों को फल वितरण कर सेवा भावना का परिचय दिया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देना और मानवीय सेवा की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना था। फल वितरण अभियान में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, युवा प्रकोष्ठ के सदस्य, छात्र विंग, महिला विंग और स्थानीय कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदेश सचिव योगेश श्रीवास्तव ने कहा

“पब्लिक अधिकार सोशलिस्ट इंडियन पार्टी समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज है। सेवाभाव ही हमारी राजनीति की मूल पहचान है और आदरणीय शिवशरण प्रसाद जी का जीवन समाज के उत्थान को समर्पित है।”

प्रांत प्रधान महासचिव रामपाल ने कहा “राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर किया गया यह सेवा कार्य हमारे संगठन की वास्तविक आत्मा को दर्शाता है। PASI पार्टी समाज के हर उस व्यक्ति के साथ खड़ी है जिसे सहयोग की आवश्यकता है। हम आने वाले समय में भी ऐसे सामाजिक अभियानों को और विस्तृत रूप में चलाएंगे।”

जिलाध्यक्ष अविनाशी ने कहा “हमारी पार्टी सिर्फ राजनीति नहीं करती, बल्कि समाजिक जिम्मेदारी को प्राथमिकता देती है। आज का कार्यक्रम हमारे कार्यकर्ताओं के उत्साह और एकजुटता का प्रमाण है। शिवशरण प्रसाद जी के नेतृत्व में पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों पर काम कर रही है।” कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। साथ ही सभी ने यह संकल्प लिया कि भविष्य में भी PASI पार्टी द्वारा समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने सामाजिक एकता, समानता और सेवा के पथ पर चलने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ हरदोई जिलाध्यक्ष मनोज कुमार,अवध प्रांत उपाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ कन्हई लाल राजवंशी,अवध प्रांत संयोजक शुभम वर्मा प्रमोद,दीपक श्रीवास्तव,मेवाराम वर्मा , राष्ट्रीय सह समन्वयक उमेश कुमार वर्मा तथा अन्य सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button