अपराधबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ पुलिस ने एक दिन में की 2361 हुड़दंगाईयों के खिलाफ कार्रवाई

लखनऊ। लखनऊ पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन व हुड़दंगई करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 5276 व्यक्तियों को चेकिंग किया गया। साथ ही 2361 व्यक्तियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। वहीं कुछ लोगों को हिदायत देकर छोड़ा गया।
पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देश पर पूरे जनपद में चलाये गये अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंगई करने, राहगीरों, महिलाओं एवं आमजनमानस के लिए असुविधा एवं यातायात में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस ने उत्तरी जोन में 757 लोगों की चेकिंग की। जिसमें 394 लोगों का चालान किया गया। दक्षिणी जोन में 977 लोगों की चेकिंग की गई। जिसमें 347 लोगों का चालान किया गया। पूर्वी जोन में 880 लोगों की चेकिंग की गई। जिसमें 336 लोगों का चालान किया गया। पश्चिमी जोन में 1643 लोगों की चेकिंग की गई। जिसमें 689 लोगों का चालान किया गया। वहीं मध्य जाने में 1019 लोगों की चेकिंग की गई। जिसमें 595 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। लखनऊ पुलिस ने एक दिन में 2361 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की है।
पुलिस आयुक्त लखनऊ का सख्त संदेश
सावर्जनिक स्थानों पर शराब सेवन, हुड़दंगई और अव्यवस्था किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनपद की शांति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर तुरंत और सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ पुलिस लगातार विशेष अभियान चलाते हुए ऐसे सभी व्यक्तियों पर निगरानी और कार्यवाही जारी रखेगी। हम शहर को सुरक्षित, सम्मानजनक और अनुशासित वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है।
पुलिस कमिश्नर
अमरेन्द्र कुमार सेंगर

Related Articles

Back to top button