लखनऊ

जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाला गिरफ्तार

लखनऊ। सरोजनीनगर पुलिस ने जानलेवा फायरिंग करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। घटना 6 दिसंबर 2025 की है, जब पीड़ित मुकम्मद गंगाराम यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विवाद के दौरान आरोपी अतुल तिवारी ने उस पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया। गोली बाल-बाल बचते हुए निकल गई और आरोपी मौके से फरार हो गया।

सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। रविवार 7 दिसंबर को पुलिस टीम ने मुजरीहा खां क्षेत्र में दबिश दी और आरोपी अतुल तिवारी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने घटना में प्रयुक्त हथियार का खुलासा किया, जिसके बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई।

बरामदगी:

एक अवैध तमंचा 315 बोर

तीन जिंदा कारतूस 315 बोर

एक खोखा कारतूस 315 बोर

मुकदमा दर्ज धाराएँ:

धारा 109(1)/351(3)/352 बीपीएस तथा बढ़ोतरी धारा 3/25 आर्म्स एक्ट।

गिरफ्तार करने वाली टीम

सरोजनीनगर थाना पुलिस और कमिश्नरेट लखनऊ की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button