उत्तर प्रदेश

मंदिर से घण्टा चोरी करने वाले अभियुक्तों को सण्डीला पुलिस ने किया गिरफ्तार

सण्डीला, हरदोई। दिनांक 05 दिसंबर 2025 को देवेन्द्र विश्वकर्मा पुत्र घनश्याम निवासी मुरारनगर सोम औधोगिक क्षेत्र थाना संडीला जनपद हरदोई द्वारा थाना संडीला पर तहरीर दी दी थी। जिसमे बताया गया था कि अज्ञात चोर द्वारा वादी के गांव में स्थित मंदिर से घण्टा चोरी कर लिया गया है। जिसके संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना संडीला पर मु0अ0सं0 448/25 धारा 305 (d) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया एवं विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी।

सण्डीला थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित प्रकाश में आए अभियुक्तगण शुभम कुमार पुत्र राजेश तिवारी एवं सचिन पुत्र राजेश सक्सेना निवासीगण मुरारनगर सोम थाना संडीला जनपद हरदोई को एक अदद चोरी के घण्टे के साथ गिरफ्तार किया एवं आगे वैधानिक कार्यवाही की।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मोहित चौहान थाना संडीला जनपद हरदोई, उ0नि0 रजत त्रिपाठी थाना संडीला जनपद हरदोई, हे0का0 बसन्त कुमार थाना संडीला जनपद हरदोई, हे0का0 रविन्द्र मौर्या थाना संडीला जनपद हरदोई एवं का0 अर्जुन सिंह थाना संडीला जनपद हरदोई शामिल थे।

Related Articles

Back to top button