लखनऊ

ऑपरेशन कन्विक्शन में लखनऊ पुलिस की बड़ी उपलब्धि, 70 मामलों में 106 अपराधियों को सजा

लखनऊ। मिशन शक्ति 5.0 और ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत लखनऊ पुलिस ने नवंबर 2025 में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। पूरे माह में 70 अभियोगों में 106 दोषियों को सजा दिलाई गई, जिनमें महिला अपराध, पॉक्सो, हत्या, दुष्कर्म, गैंगस्टर और आर्थिक अपराध जैसे गंभीर मामले शामिल थे। कई दोषियों को 10 वर्ष से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा सुनाई गई, जबकि 34 अपराधियों पर आर्थिक दंड भी लगाया गया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के निर्देश, पुलिस महानिदेशक के मार्गदर्शन तथा पुलिस आयुक्त लखनऊ अमरेन्द्र कुमार सेंगर के नेतृत्व में की गई। वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी और अभियोजन शाखा के समन्वय से त्वरित विवेचना एवं मजबूत साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय में सजा सुनिश्चित कराई गई। महिला व बाल सुरक्षा मामलों में सबसे अधिक प्रभावी परिणाम देखने को मिले, 13 दोषियों को सजा, जिनमें एक को आजीवन कारावास मिला। वहीं हत्या श्रेणी में 13 अपराधियों को सजा मिली, जिनमें 10 को life imprisonment दिया गया। पॉक्सो में 13, आर्थिक व गैंगस्टर संबंधित मामलों में 11 व अन्य गंभीर अपराधों में 11 दोषियों को दंडित किया गया। यह परिणाम दर्शाता है कि लखनऊ पुलिस महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए Zero Tolerance नीति पर कार्य कर रही है तथा त्वरित न्याय, सुरक्षा और विश्वास की दिशा में सशक्त कदम बढ़ा रही है।

Related Articles

Back to top button