अपराधलखनऊ

14 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अलमबाग बस स्टैंड से बरामद

लखनऊ। पूर्वी जोन के गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र की पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जतिन पुत्र शिवपाल निवासी उम्मेद खेड़ा बेहटा मुजावर, बोगरमऊ थाना बेहटा, उन्नाव (वर्तमान में ग्वारी गांव, गोमतीनगर विस्तार में किराए पर निवास) उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। थाना गोमतीनगर विस्तार में मुकदमा संख्या 207/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज था, जिसमें वादी द्वारा यह आरोप लगाया गया था कि किसी व्यक्ति ने उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने टीम गठित कर खोजबीन शुरू की। चौकी इंचार्ज जनेश्वर मिश्र पार्क उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने टीम के साथ लगातार प्रयास करते हुए और मुखबिर की सूचना पर 04 दिसंबर 2025 को रात लगभग 8 बजे अलमबाग बस स्टैंड के पास से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया तथा मौके पर मिले आरोपी जतिन को भी गिरफ्तार कर लिया।पूरे अभियान में पुलिस आयुक्त लखनऊ, संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त पूर्वी, अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी एवं सहायक पुलिस आयुक्त गोमतीनगर का पर्यवेक्षण रहा, जबकि नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर विस्तार सुधीर कुमार अवस्थी द्वारा किया गया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है एवं उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित मामलों में त्वरित और कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button