अपराधलखनऊ

हुसैनगंज में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। हुसैनगंज थाना क्षेत्र में एक 27 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी बुधवार तड़के सामने आई, जब पीड़िता की मां सुनीता शुक्ला ने थाना हुसैनगंज में लिखित सूचना दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनीता शुक्ला निवासी नाका विजयनगर रोड, कृष्णा मार्केट, जो वर्तमान में हुसैनगंज थाना क्षेत्र की पकरिया वाली गली में किराए पर रह रही हैं, ने बताया कि उनके पुत्र आदित्य शुक्ला ने 18 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे फांसी लगा ली। परिजनों और मकान मालिक मनोज साहू ने युवक को फंदे से उतारकर तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर हुसैनगंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई की गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button