अपराधलखनऊ

काकोरी में महिला से छेड़छाड़ और मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र में एक महिला से छेड़छाड़ और मोबाइल चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, घटना 11 नवंबर की शाम करीब छह बजे की है। पीड़ित महिला अपने घर की छत पर कपड़े फैला रही थीं, तभी कमरे के अंदर से कुछ आवाज सुनाई दी। जब वह नीचे आईं, तो देखा कि पड़ोसी युवक पिकू पुत्र राम सिंह कमरे के अंदर मौजूद था। महिला के अनुसार, पिकू ने खिड़की पर रखा उनका मोबाइल फोन उठा लिया और जब उन्होंने विरोध किया, तो उसने जबरन पकड़ने की कोशिश की। महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को कमरे में बंद कर दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र राठौर के निर्देशन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button