अपराधलखनऊ

तालकटोरा पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल व मोबाइल बरामद

लखनऊ। थाना तालकटोरा पुलिस टीम ने वाहन चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस (UP32QL0029) और एक मोबाइल फोन वन प्लस नॉर्ड CE4 बरंग ग्रे बरामद किया है। पुलिस आयुक्त लखनऊ के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
मुखबिर खास की सूचना पर अलीतरंग पार्क के पास से अजय कुमार शर्मा पुत्र रमाशंकर शर्मा निवासी ग्राम रमनगरा, थाना रामपुरकला, तहसील महमूदाबाद, जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
अमन राजपूत पुत्र संतोष कुमार निवासी पिताम्बरखेड़ा, जलालपुर फाटक, राजाजीपुरम, लखनऊ ने बताया कि 18 अगस्त  की रात वह नशे की हालत में बालाजी मंदिर के पास मोटरसाइकिल खड़ी कर सो गए थे। सुबह उठने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। इस आधार पर थाना तालकटोरा में मु0अ0सं0-172/2025 धारा 303(2) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
उ0नि0 प्रवीन कुमार
हे0का0 आनन्दमणि सिंह
आरक्षी रोहित कुमार पाल
आरक्षी नीरज सिंह

Related Articles

Back to top button