अपराधलखनऊ

निगोहां में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत, शव नाले में उतराता मिला

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

गौतम खेड़ा गांव के पास हुई घटना का मामला

लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के गौतम खेड़ा गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक नाले में मंगलवार सुबह उतराता मिला। नाले में शव पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया और मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ग्रामीण युवक की हत्या कर शव यहां फेंकें जाने की आंशका जता रहे हैं। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है। पुलिस आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। पुलिस गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक निगोहां थाना क्षेत्र के गौतम खेड़ा गांव के बाहर ग्रामीण अपने-अपने खेतों में काम कर रहे थे कि इसी दौरान नाले में एक युवक का शव नाले में उतरा रहा और नाले के किनारे खून के धब्बों के निशान हैं। यह देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को नाले से बाहर निकलवाया और छानबीन कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्थानीय लोग युवक की हत्या किए जाने की आंशका जता रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई।
वहीं पुलिस आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Articles

Back to top button