
लखनऊ। काकोरी के घुरघुरी तालाब चौकी क्षेत्र अन्तर्गत एक अधेड़ की तालाब में डुबने से मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की माने तो अधेड़ ने शराब पी रखी थी।
विदित हो कि शाम 5.30 बजे हरिचन्द्र उम्र लगभग 60 वर्ष पुत्र स्व. हीरालाल निवासी इब्राहिमगंज थाना काकोरी घुरघुरी तालाब में नहाने के लिए उतरा था। पुलिस की माने तो वह अधिक नशे में था। जिसके कारण वह अधिक गहरे पानी में चला गयी। पानी में डूबता देख आसपास के लोगों ने उसे तालाब से निकाला और इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की माने तो शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक खेती किसानी करता था।



