
लखनऊ। साइड न मिलने से नाराज एक्सयूवी सवार सात से आठ दबंगों ने कार चालक सहित उसके दोस्त की जमकर पिटाई कर दी। मामला बीती रात का है। पीड़ित ने इस सम्बंध में पारा थाने में आरोपी एक्सयूवी सवार लोगों खिलाफ तहरीर दी है।
प्रियम त्रिपाठी निवासी गायत्री पुरम, राजाजीपुरम ने बताया कि गुरूवार की रात लगभग 11ः00 बजे वह अपने मित्र राम जनम मौर्य के साथ आगरा एक्सप्रेस वे की तरफ से तिकोनिया चैराहे की तरफ आ रहे थे। तभी तिकोनिया से जैसे ही मुड़े सामने आगे की तरफ ट्रक चल रहा था और पीछे वाली गाड़ी सवार लोग बार-बार हर्न बजाकर पास मांग रहे थे, लेकिन जगह न होने के कारण वह पास नहीं दे पा रहे थे। इस बात से नाराज एक्सयूवी गाड़ी संख्या यूपी 32 एमएक्स 9485 में सवार सात से आठ लोगों ने मौका पाकर गाड़ी आगे लगा दी और गाली-गलौज करते हुए मारना पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि एक्सयूवी सवार सभी सात से आठ लोग नशे की हात में थे और उनका मोबाइल फोन छीनकर तोड़ भी दिया। भीड़ बढ़ता देख सभी आरोप जाने से मारने की धमकी देते हुए पीड़ित की गाड़ी संख्या यूपी 42 एडी 0202 का शीशा भी तोड़ दिया। इस सम्बंध में पीड़ित ने आरोपी लोगों के खिलाफ पारा थाने में तहरीर दी है।



