लखनऊ

आईपीएल मैच शुरू होने से पहले ही लगा लम्बा जाम

लखनऊ। मंगलवार को इकाना स्टेडियम में आयोजित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच शुरू होने से पहले ही सुल्तानपुर रोड पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बताते चलें कि मंगलवार की शाम 7.30 बजे से शहर के अहिमामऊ स्थित अटल बिहारी बाजपेई इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब नाइट राइडर्स की भिड़ंत होनी है।
इसे लेकर दोपहर करीब तीन बजे से ही दर्शकों का आवागमन शुरू हो गया। भीड़ बढ़ने के कारण शाम करीब छह बजे से अहिमामऊ चैराहे से सुल्तानपुर रोड पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसे छुड़ाने में ट्रैफिक पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सत्र का 13वां अहम मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराने वाली एलएसजी की टीम अपने घरेलू मैदान अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में पहला मुकाबला खेलने उतरेगी, जहां उसकी नजर जीत से शुरुआत करने पर होगी।

Related Articles

Back to top button