अपराधबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ में थाने के अंदर युवक की पीट-पीटकर हत्या!

लखनऊ। एक बार फिर उत्तर प्रदेश पुलिस पर एक युवक की हत्या करने का आरोप लगा है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस युवक को बीत रात पकड़कर थाने लगे गयी और रात भर थाने में रखा और जब सुबह उसका शांतिभंग में चलान किया तो उसकी हालत खराब होने लगी जब तक उसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाॅक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
पूरा मामला चिनहट थाने का बताया जा रहा है। मृतक मोहित पाण्डेय पुत्र स्व. शिवगिर पाण्डेय निवासी गोमतीनगर में रहते थे। उनका टाई, बेल्ट और स्कूल डायरी बनाने का कारखाना है। कारखाने में हुए विवाद के बाद लेबर अवधेश की शिकायत पर पुलिस उन्हें थाने ले गयी थी। मृतक के चाचा का आरोप है कि बीती रात पुलिस ने मोहित के साथ मारपीट की और उसे लाॅकप में बंद कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने मोहित पाण्डेय को थाने के अंदर बहुत मारा पीटा। जब उसकी मौत हो गयी तो पुलिसवालों ने बीमारी का बहाना बताते हुए उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती करा दिया। साथ ही परिजनों को मोहित से रात भर मिलने नहीं दिया गया।
इस मामले में डीसीपी पूर्वी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत का कारण अस्पष्ट हो पायेगा। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।
वहीं सूत्रों की माने तो मोहित की मौत के बाद से इंस्पेक्टर चिनहट अश्वनी कुमार चतुर्वेदी अधिकारियों के दरवाजों के चक्कर लगाने में जूट गये है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button