अपराधबड़ी खबरलखनऊ

सिपाही ने पत्नी को गोली मारकर की आत्महत्या

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर थाना अंतर्गत शुक्रवार शाम 7 बजे शाम आजाद नगर मोहल्ले में एक के बाद एक गोलियों की आवाज से मोहल्ला गूंज उठा। आसपास के लोग जब घटनास्थल पर पहुंचे, तो देखा कि एक महिला घायल अवस्था में पड़ी है, वहीं दूसरी ओर एक व्यक्ति घायल अवस्था में तड़प रहा है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दम्पति को इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल युवक को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेज दिया। जहां देर शाम इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी।
मिली जानकारी अनुसार मृतक युवक उत्तर प्रदेश पुलिस का जवान था। जो वर्ष 2011 में पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुआ था। वहीं मृतक महिला जीपीओ में बाबू के पद पर कार्य थी। सर्वेश पुत्र हृदवारी लाल रावत निवासी कल्ली पश्चिम, पीजीआई का विवाह वर्ष 2019 में मीरा रावत पुत्री चन्द्रिका रावत निवासी हसनपुर, उन्नाव से हुआ था। वर्ष 2020 में पीजीआई थाने में सिपाही के खिलाफ मीरा ने दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद वर्ष 2021 में पारिवारिक न्यायालय के आदेश के बाद सिपाही महिला को अपने घर ले आया था। वर्तमान समय में सर्वेश कल्याणपुर में सीओ का हमराही तैनात था। उसकी एक 11 माह की बेटी रित्वी भी है।
डीसीपी दक्षिणी केशव कुमार ने बताया कि सर्वेश रावत ने पहले मीरा को गोली मारी और बाद में खुद को गोली मार ली। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहंुची और घायलों को इलाज के लिए लोक बंधु अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और गम्भीर रूप से घायल सर्वेश को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां देर शाम सर्वेश ने इलाज के दौरान दमतोड़ दिया। पुलिस की माने तो सर्वेश ने अवैध पिस्टल से पत्नी को गोली मारी उसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button