अपराधलखनऊ

अंतिम संस्कार से पहले फ्लैट पर कब्जा करने पहुंची महिला

लखनऊ। इंसान पैसे एवं सम्पत्ति के लालच में इस कदर अंधा हो चुका है कि वह किसी की मौत पर भी पैसे एवं सम्पत्ति को लालच के नजर से देखता है। ताजा उदाहरण कांशीराम कालोनी हंस खेड़ा पारा का है। जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत के बाद एक महिला उसके घर कब्जा करने के नियत से पहुंच गयी। पुलिस मौके पर पंचनामें की कार्रवाई कर रही थी जबकि महिला अपना ताला लेकर घर में लगाने के लिए पुलिस से भीड़ते हुए दिखायी दी। जबकि स्थानीय पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा।
कांशीराम कालोनी में मकान नं0 33/07 में रामकुमार (60) पुत्र स्व. गोमतीलाल रहते थे जो कि शराब पीने के आदी थे। पिछले तीन-चार दिन से उनका घर नहीं खुला था और घर के अंदर से तेज बदबू आ रही है। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी पीर मोहम्मद ने पंचनामें की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के सिर के पिछले हिस्से में चोट के निशान मिले है। जबकि घर के अंदर फर्स पर खून फैला हुआ था। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक की हत्या की गयी है। पुलिस की माने तो मृतक कांशीराम कालोनी में अपने मकान में अकेले ही रहता था। मृतक की पत्नी का 07 वर्ष पहले ही देहान्त हो चुका है। मृतक रिक्शा चलाता था। पुलिस ने बताया कि सत्येन्द्र कुमार पुत्र सुन्दरलाल निवासी- 33/05 पुरानी कांशीराम कालोनी थाना पारा ने मृतक के सम्बंध में सूचना दी थी। जिसके आधार पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण अस्पष्ट हो पायेगा।
रिश्तेदार बताकर फ्लैट पर कब्जा करने पहुंची महिला
रामकुमार की मौत के कुछ घंटों बात कांशीराम कालोनी में रहने वाली एक महिला अपने आप को रामकुमार का रिश्तेदार बताते हुए फ्लैट पर कब्जा करने की नियत से पहुंच गयी और अपना ताला लगाने लगी। जबकि रामकुमार की लाश अभी पोस्टमार्टम हाउस तक नहीं पहुंच पायी थी और न ही उसके अंतिम संस्कार की तैयारी हुई थी। महिला ने इंसानियत को शर्मसार करते हुए पुलिस से भीड़ने लगी और देख-लेने की धमकी देने लगी। जबकि रामकुमार की मौत का कारण अभी अस्पष्ट ही नहीं हुआ कि उसकी हत्या हुई है या साधारण मौत। जब पुलिस ने महिला को ताला लगाने से मना किया तो वह पुलिस पर आरोप लगाते हुए अभद्रता करने लगी।
कहीं फ्लैट कब्जा करने की नियत से तो नहीं की गयी हत्या
स्थानीय लोगों की माने तो रामकुमार का फ्लैट खुला हुआ था। घर के अंदर फर्स पर खून फैला हुआ था और मृतक रामकुमार के सिर के पिछले हिस्से में गम्भीर चोट के निशान थे। जिसके कारण हत्या की आशंका जतायी जा रही है। वहीं पुलिस की माने तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button