अपराधलखनऊ

डाला में बैठा कर लोगों से चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

लखनऊ। पारा पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के रूपये एवं डाला भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विदित हो कि सुभाष नगर, तेलीबाग निवासी राम बाबू ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि तेलीबाग से दुबग्गा मण्डी की ओर जाते समय डाला में उनकी नकदी लगभग 30 हजार रूपये चालक व डाला में बैठे लोगों ने चोरी कर ली है। इस सूचना पर अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच पड़ताल शुरू की। सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज के आधार पर वाहन संख्या यूपी 32 पीएन 3236 की पहचान हुई। जिसके आधार पर ऋषभ गोस्वामी पुत्र उदल गोस्वामी निवासी ग्राम सेवई, थाना सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ, अर्पित गोस्वामी उर्फ रितेश पुत्र रमेश गोस्वामी निवासी ग्राम सेवई, थाना सुशांत गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ को गिरफ्तार किया गया। जिसकी जमा तलाशी के दौरान उनके पास से 1126 रूपये बरामद किया गया। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button