उत्तर प्रदेश

तेज बारिश से गिरी दीवार, बाल-बाल बचा परिवार

लखीमपुर खीरी-जिला मुख्यालय से सटे ब्लाक व कोतवाली सदर लखीमपुर क्षेत्र के चंदपुरा गांव में शनिवार की रात करीब 9.30 बजे तेज हवा के साथ हो रही बारिश के दौरान ईंट गारे से बनी दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। उक्त दीवार के सहारे प्लास्टिक की पन्नी तान कर रह रहा परिवार बाल बाल बच गया।इससे बड़ी घटना होते होते टल गई। प्राप्त विवरण के अनुसार दो दिन से हो रही लगातार बारिश ने केन्द्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार द्वारा गरीबों को पक्की छत मुहैया कराने लिए चलाई जा रही आवास योजना की पोल खोल कर रख दी है। तहसील व कोतवाली सदर क्षेत्र के चंदपुरा गांव निवासी इरशाद अली पुत्र अकबर अली अपनी पत्नी चार बच्चों के साथ पुरानी ईंट गारे से बनी दीवार पर बांस  बल्ली के सहारे प्लास्टिक की पन्नी तान कर रहता है।वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। शनिवार की रात करीब 9.30 बजे हवाओं के साथ हो रही तेज बारिश से अचानक उसकी दीवार भरभरा कर गिर गई।जब पूरा परिवार सो रहा था। वह तो अच्छा रहा दीवार बाहर की ओर गिरी। इससे बड़ी घटना होते होते टल गई।यदि दीवार अन्दर की ओर गिरती तो पूरा परिवार दब जाता।दीवार गिरने की आवाज से पूरे गांव दहशत फैल गई और मोहल्ले लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।जब पूरे दिन किसी राजस्वकर्मी जनप्रतिनिधि ने गरीब की सुध नही ली तो उसने अवारा जानवरों से सुरक्षा के लिए परिवार सहित जुटकर गिरी पड़ी दीवार की ईंटे लगाकर फिर से घेरा बना लिया है।खबर लिखे जाने तक उसका हाल तक जानने कोई नहीं पहुंचा। इस बाबत क्षेत्रीय लेखपाल भीमरतन से संपर्क का प्रयास किया गया किन्तु उन्होंने काल रिसीव करना भी जरूरी नहीं समझा।

Related Articles

Back to top button