उत्तर प्रदेश

पूरा हुआ मुखर्जी के एक विधान, एक निशान, एक संविधान का सपना-स्वतंत्र देव

लखीमपुर खीरी- पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा मुखर्जी का सपना था कि भारत में एक विधान एक निशान एक संविधान चलेगा जबकि कश्मीर में दो विधान दो निशान और अलग से संविधान चल रहा था। इसका विरोध करते हुए उन्होंने कश्मीर की जेल में अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। उनके सपने को पूरा किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 एवं 35 ए हटाकर आज कश्मीर भारत के साथ विकास के पायदान पर आगे बढ़ रहा है।इससे अब वहां भी दलितों एवं पिछड़ों को आरक्षण का लाभ मिल रहा है।ऐसे देशभक्त श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को आज पूरा देश याद कर रहा है। मैं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा हूं। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि देश पर आपात स्थिति ठोंक कर लोगों का दमन किया गया। संविधान की मूल आत्मा को कुचला गया। आज वे संविधान बचाने की बात कर रहे हैं। यह एक विडंबना से अधिक कुछ नहीं है।इससे पहले संगोष्ठी को कुलभूषण सिंह अनुराग मिश्रा महामंत्री रामजी मौर्य विनोद लोधी ज्योतिर्मय बरतरिया ने संबोधित किया। संगोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक आशू मिश्रा ने किया। संगोष्ठी में प्रमुख रूप से सदर विधायक योगेश वर्मा गोला विधायक अमन गिरी श्रीनगर विधायक श्रीमती मंजू त्यागी के अलावा अवध क्षेत्र की महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती किरण अग्रवाल संतोष कुमारी सुजाता कुमारी उमाराज रचना शुक्ला उमेश शुक्ला विनोद वर्मा जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्र राम जी दीक्षित नकहा ब्लाक प्रमुख पवन गुप्ता सुरजन लाल वर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button